Advertisement
28 June 2024

पुणे पोर्श कांड: पुलिस प्रमुख अमितेश के बचाव में आए उपमुख्यमंत्री फडणवीस, कही ये बड़ी बात

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पोर्श कार हादसे की जांच में पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही और ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे लगे कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

फडणवीस ने सुर्खियों में रहे पुणे के इस कार हादसे पर सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से हुई चर्चा के दौरान यह बात कही। चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी।

फडणवीस ने माना कि ‘‘न्याय खरीदने के लिए धन के उपयोग की बात सामने आई है’’। लेकिन साथ ही कहा कि इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी अनुमति नहीं होनी चाहिए। हमें देखना होगा कि कानून को और कैसे मजबूत किया जा सकता है। मुद्दा गंभीर है लेकिन पुणे पुलिस को बदनाम करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की है। दोषी पुलिस अधिकारियों को दंडित किया गया है।’’

फडणवीस ने कहा कि पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की घटना की जांच में सक्रिय भूमिका थी और इस तरह की कोई बात नहीं है कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Pune Porsche case, Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis, rescue of Police Chief Amitesh
OUTLOOK 28 June, 2024
Advertisement