Advertisement
19 March 2022

पंजाब: चंडीगढ़ में हुआ 'आप' का कैबिनेट विस्तार समारोह, ये मंत्री हुए शामिल

प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब विधानसभा में भारी जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी का आज चंडीगड़ में कैबिनेट विस्तार समारोह हुआ। कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान के बच्चे बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान भी शामिल हुए। माना जा रहा है शपथ समारोह के बाद दोपहर दो बजे से मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह की पहली कैबिनेट की बैठक होगी। 

इस शपथ समारोह में आप नेता लाल चंद कटारुचक, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा, आप नेता हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ और डॉ विजय सिंगला भी पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए।

पंजाब के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद डॉ बलजीत कौर बोले, "मैं पंजाब के लोगों और पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देती हूं।  यह 'आप' की अच्छी मानसिकता है कि उन्होंने एक महिला को कैबिनेट में शामिल किया है। मैं अपने सभी कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करूंगी। एक महिला और डॉक्टर के रूप में, मैं महिलाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगी।"

Advertisement

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों वाले पंजाब में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 18 पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिली है. 117 सीटों वाले पंजाब में आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bhagwant mann, Punjab Cabinet, Arvind Kejriwal, Aam aadmi party, BJP, Akali Dal, Aap oth ceremony
OUTLOOK 19 March, 2022
Advertisement