Advertisement
20 February 2025

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, कार्यकर्ताओं से ये कहा

लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए गांधी सबसे पहले चुरुवा सीमा पर हनुमान मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उनका स्वागत किया। मंदिर में कुछ समय बिताने के बाद वे बछरावां की ओर रवाना हो गए।

बछरावां में गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया, जहां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर अपनी पकड़ बनाए रखने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि भाजपा सरकार वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, "महंगाई काफी बढ़ गई है और भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।"

Advertisement

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद गांधी रायबरेली की ओर रवाना हो गए।

इस बीच, कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया, जैसा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया, "25 कार्यकर्ताओं के साथ हमें नगर पंचायत कार्यालय में नजरबंद कर दिया गया है। सांसद की जिम्मेदारी है कि वह यहां रहें, लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें, क्योंकि रायबरेली की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है। लेकिन, राहुल गांधी जनता की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इससे पहले आज सुबह गांधी लखनऊ हवाईअडडे पहुंचे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul gandhi, Rahul gandhi in raebareli, Congress, raibareli hanuman mandir, BJP, Narendra Modi
OUTLOOK 20 February, 2025
Advertisement