Advertisement
09 June 2021

आंदोलन में अब तक 500 से ज्यादा किसानों की मौत, राहुल बोले- अधिकारों की लड़ाई में डरने वाले नहीं हैं किसान

file photo

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान अब तक 500 से ज्यादा किसान शहादत दे चुके हैं और अधिकारों के लिए खेत से लेकर सीमा तक बखूबी लड़ने में माहिर अन्नदाताओं को कोई डरा नहीं सकता।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया "खेत-देश की रक्षा में तिल-तिल मरे हैं किसान. पर ना डरे हैं किसान, आज भी खरे हैं किसान।"

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी सरकार से राजहठ छोड़ किसानी की मांग मानते हुए तीनों कृषि कानून खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे किसानों को न्याय मिलना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा "किसान को भीख नही, न्याय चाहिए। किसान को अहंकार नहीं, अधिकार चाहिए।घमंड के सिंहासन से उतरिए, राजहठ छोड़िए, तीनों काले क़ानून ख़त्म करना ही एकमात्र रास्ता है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: किसान आंदोलन, कृषि कानून, राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किसानों का प्रदर्शन, Farmers Movement, Agricultural Law, Rahul Gandhi, Randeep Singh Surjewala, Farmers' Demonstration
OUTLOOK 09 June, 2021
Advertisement