Advertisement
30 December 2023

राजस्थान: आज होगा कैबिनेट विस्तार, कल आलाकमान से मिलने दिल्ली आए थे सीएम

PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित राजस्थान में कई दिन के इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नवनियुक्त मंत्री अपराह्न साढ़े तीन बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आया। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दिया।

बता दें कि वर्तमान मंत्रिमंडल में, राज्य में एक ब्राह्मण सीएम के साथ-साथ राजपूत समुदाय से दीया कुमारी और अनुसूचित जाति से प्रेम चंद बैरवा क्रमशः डिप्टी सीएम हैं। विस्तारित कैबिनेट में संभवतः अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के चेहरे शामिल होंगे, जो राज्य की आबादी का 35-40% हिस्सा हैं। मंत्रिमंडल में मीना और गुर्जर समुदाय के विधायकों को भी जगह मिलने की संभावना है.

TAGS: Rajasthan Cabinet, Rajasthan cabinet expansion, Bhajalal sharma, Narendra modi, BJP
OUTLOOK 30 December, 2023
Advertisement