Advertisement
30 November 2015

पंजाब में विस चुनाव के लिए 'आप' को चेहरे की तलाश

पंजाब में विस चुनाव के लिए 'आप' को चेहरे की तलाश | गूगल

 

पार्टी ने पंजाब की जिम्मेदारी संजय सिंह और दुर्गेश पाठक को दी है। गौरतलब है कि दिल्ली जीत में दुर्गेश पाठक की अहम भूमिका रही थी। यह सच है कि पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और कांग्रेस एक दूसरे से कम और आम आदमी पार्टी से ज्यादा डरे हुए हैं। इसके मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने तो राज्य कार्यकारिणी में बड़े बदलाव भी कर डाले हैं। प्रदेश की कमान प्रताप सिंह बाजवा से लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंप दी गई है। नई कार्यकारिणी में कैप्टन के खास लोगों को तरजीह दी गई है। उधर अकाली दल तो खैर एक पारिवारिक पार्टी है।

 

Advertisement

प्रदेश में आम आदमी पार्टी किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का कहना है कि पंजाब को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां बहुत अच्छी हैं। हालांकि अकाली दल और कांग्रेस दोनों ने चुनाव को लेकर अपने-अपने चेहरों के खुलासे कर दिए हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने अभी ऐसा नहीं किया है। कई प्रकार की अफवाहें भी हैं। भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की काफी चर्चा है। लेकिन संजय सिंह का कहना है कि पार्टी जाति से ऊपर उठकर चयन करेगी। जिस भी चेहरे का चयन होगा वह पंजाब की जनता को प्रिय होगा और मान्य होगा।         

TAGS: आम आदमी पार्टी, पंजाब, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक
OUTLOOK 30 November, 2015
Advertisement