Advertisement
14 June 2021

आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा 2022 का चुनाव लड़ेगी, सभी 182 सीटों पर ठोकेगी ताल- केजरीवाल का ऐलान

File Photo

2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। आप भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने इस बात का ऐलान किया है कि पार्टी राज्य में होने जा रहे वाले अगले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ही ट्वीट कर अपने गुजरात दौरे की जानकारी दी थी। गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को विस्तार देने के इरादे से सीएम केजरीवाल यह दौरा कर रहे हैं। केजरीवाल आज अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप की सदस्यता ली।

इस बार के निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) ने अच्छा प्रदर्शन किया था और वो बीजेपी के सामने सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनी थी। गुजरात विधानसभा चुनावों में पिछले 20 साल से बीजेपी जीतती आ रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी राज्य में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत कर रही है। आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में उतरने की योजना बना रही है। पार्टी राज्य में कांग्रेस का विकल्प बनना चाहती है। अपने पहले चुनाव में ही आम आदमी पार्टी ने 120 सदस्यों वाली सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में 27 पर जीत दर्ज की थी।

Advertisement

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Aam Aadmi Party, Gujarat Assembly Elections 2022, CM Arvind Kejriwal, आम आदमी पार्टी, आप, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022, अरविंद केजरीवाल
OUTLOOK 14 June, 2021
Advertisement