Advertisement
02 March 2015

आप के निशाने पर यादव और भूषण

पीटीआइ

आप के नेता और अरविंद केजरीवाल के करीबी संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के संरक्षक शांति भूषण पर उनके उस बयान को लेकर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल के स्थान पर यादव को संयोजक बनाया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा कि पार्टी के भीतर से ही कुछ नेता अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाकर उन्हें राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाने का प्रयास कर रहे हैं और पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।

प्रशांत भूषण और यादव का नाम लिए बगैर उन बयानों एवं पत्रों का हवाला दिया जिनके सामने आने के बाद से पार्टी के भीतर मतभेदों से जुड़ा विवाद खड़ा हुआ है।

Advertisement

आपसी संवाद वाले पत्रों के मीडिया में आने पर नाखुशी जाहिर करते हुए संजय सिंह ने कहा कि मुद्दों को मीडिया के जरिए सार्वजनिक करने की बजाय इन पर पार्टी के मंच पर चर्चा हो सकती थी।

उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्टीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी बुधवार को होगी और इसमें मतभेदों से जुड़े ताजा विवाद सहित सभी मुद्दों पर फैसला किया जाएगा।

TAGS: अरविंद केजरीवाल, योगन्द्र यादव, प्रशाांत भूषण, आप
OUTLOOK 02 March, 2015
Advertisement