Advertisement
03 July 2016

पंजाब में पवित्र कुरान के पन्‍ने फाड़ने का मामला, आप विधायक पर केस दर्ज

google

1 जुलाई को अज्ञात लोगों ने कुरान के पन्ने फाड़ कर मुस्लिम समुदाय के इलाके में फेंक दिये थे। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था और मुस्लिम समुदाय की भारी भीड़ ने स्थानीय अकाली दल विधायक के घर पर तोड़-फोड़ कर दी थी। हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को गोलियां भी चलानी पड़ी थी। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गिरफ्तार लोगों में से एक मुख्य साजिशकर्ता विजय ने आम आदमी पार्टी के दिल्‍ली से महरौली के विधायक नरेश यादवका नाम पूरी साजिश रचने के लिए लिया है। पंजाब पुलिस को रिमांड के दौरान दिए बयान में कहा है कि इसी विधायक के कहने पर उसने मुस्लिम बहुल मलेरकोटला  इलाके में तनाव फैलाने के लिए कुरान के पन्ने फाड़ने की साजिश रची थी।

संगरुर के एसएसपी के मुताबिक इसके लिए 24 जून को विजय अपने साथियों के साथ दिल्ली में नरेश यादव के घर से ही पंजाब के मलेरकोटला आया था। नरेश यादव ने इस काम के बदले विजय को एक करोड़ रुपये देने का वादा किया था। विधायक नरेश यादव ये करवा कर पंजाब में हालात तनावपूर्ण करना चाहता था। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका आप को फायदा मिल सके। आप विधायक नरेश यादव का कहना है कि ये मेरे खिलाफ साजिश है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पंजाब, मलेरकोटला, कुरान के पन्‍ने, फाड़ने, आप विधायक, केस, Punjab, malerkotla, aap, mla, naresh yadav, quran, case.
OUTLOOK 03 July, 2016
Advertisement