Advertisement
07 July 2016

आम आदमी पार्टी का छात्र संघ इस दफा नहीं लड़ेगा चुनाव

पार्टी के लिए पंजाब के चुनाव काफी अहम हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई दफा दावा कर चुके हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। जमीन पर यह दावे कितने सही साबित होंगे यह तो समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल पार्टी किसी भी तरह का खतरा मोल लेना नहीं चाहती है। वैसे देखा जाए तो पिछले दो समय से पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की सरकार है। आम जनता मौजूदा सरकार से काफी नाराज है। खासकर किसान वर्ग। कांग्रेस आपसी फूट से जूझ रही है। इन सभी का मिलाजुला फायदा आम आदमी पार्टी को मिल सकता है। लेकिन आम आदमी पार्टी की मुख्य दिक्कत यह है कि उसके पास पंजाब में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल, छात्र संगठन, पंजाब, दिल्ली विश्वविद्यालय
OUTLOOK 07 July, 2016
Advertisement