Advertisement
04 February 2017

शशिकला से मुख्यमंत्री बनने को कह सकते हैं विधायक


   भाषा के मुताबिक चेन्नई में पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक कल दोपहर में होनी है।

हालांकि सूत्रों ने बैठक के एजेंडे की जानकारी नहीं दी है और विधायकों द्वारा अन्नाद्रमुक की महासचिव शशिकला से मुख्यमंत्री पद संभालने का अनुरोध करने से जुड़ी खबरों की पुष्टि भी नहीं की है।

ओ पनीरसेल्वम से मुख्यमंत्री पद की कमान शशिकला द्वारा लिए जाने से जुड़ी खबरों के बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ नेता ने कहा, यह आपकी कल्पना और कयासबाजी है। लेकिन लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई समेत अन्य ने मुख्यमंत्री पद पर शशिकला को बैठाए जाने का समर्थन किया है।

Advertisement

   गत वर्ष पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद शशिकला को पार्टी का महासचिव बनाया गया था।

  कल शशिकला ने वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के प्रमुख पदों पर नियुक्त किया था, जिनमें कुछ पूर्व मंत्री और एक पूर्व मेयर भी शामिल हैं।

   शशिकला (62) लगभग तीन दशक तक जयललिता की करीबी सहयोगी रही हैं और उन्हें हमेशा अन्नाद्रमुक में सत्ता के केंद्र के रूप में देखा जाता रहा है।

एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: चेन्‍न्‍ई, मुख्यमंत्री पद, बदलाव , अन्नाद्रमुक, अनुरोध, ओ पनीरसेल्वम
OUTLOOK 04 February, 2017
Advertisement