Advertisement
01 August 2020

आठ दिन बाद मिली लापता वकील की लाश, प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी में क्राइम-कोरोना कंट्रोल से बाहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लापता वकील की लाश आठ दिन बाद मिली है। बताया जा रहा है कि वकील का शव मार्बल गोदाम में मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है। क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?'

मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता का शव जलाकर मार्बल गोदाम में दबाया गया था। बीते आठ दिनों से वकील के घर आने का इंतजार कर रहे परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया।

Advertisement

पुलिस ने बताया है कि अधिवक्ता के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर में तनाव को देखते हुए पीएसी के साथ जिले में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: After eight days, body, missing lawyer, found, Priyanka Gandhi, Crime-Corona, in UP, out of control, आठ दिन, लापता वकील, लाश, प्रियंका गांधी, यूपी, क्राइम-कोरोना, कंट्रोल से बाहर
OUTLOOK 01 August, 2020
Advertisement