Advertisement
30 December 2016

असली सपा तो मेरी है, अपने काम के दम पर चुनाव लड़ेंगे : अखिलेश

google

एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि वह अपने काम के दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आसपास के लोग पिताजी को गुमराह कर रहे हैं। असली समाजवादी पार्टी तो उनकी है। रामगोपाल यादव ने भी अपने और अखिलेश के निष्कासन को असंवैधानकि बताया है। उन्होंने कहा कि नोटिस देने के आधे घंटे के भीतर दोनों को पार्टी से निकाल दिया गया, जवाब का भी इंतजार नहीं किया गया।

रामगोपाल ने खुद मुलायम सिंह यादव पर असंवैधानिक काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'शीर्ष स्तर पर पार्टी में गलत काम हो रहे थे। अगर पार्टी अध्यक्ष ही असंवैधानिक काम करे तो सम्मेलन कौन बुलाएगा। बिना बैठक के सूची कैसे जारी हुई, उम्मीदवार कैसे घोषित हुए। सारे असंवैधानिक कार्य हो रहे थे, उन्हीं कामों को रोकने के लिए सम्मेलन बुलाया।'

TAGS: अखिलेश यादव, मुलायम, रामगोपाल, सपा, akhilesh, mulayam, ramgopal, sp
OUTLOOK 30 December, 2016
Advertisement