Advertisement
03 November 2016

रथ में आई तकनीकी खराबी कार से सफर शुरू किया अखिलेश ने

रथ में आई तकनीकी खराबी कार से सफर शुरू किया अखिलेश ने

इस हाईटेक बस को दुनिया में रईसों की गाडि़यां बनाने वाली कम्पनी मर्सिडीज द्वारा तैयार की गयी  है। लेकिन बस अचानक खराब हो गई। मालूम हो कि 10 पहियों वाली मर्सिडीज बस को रथ के तौर पर पेश किया गया है। बुलेटप्रूफ बाॅडी, शीशों और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस बस को मुख्यमंत्री की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

बस के अंदरूनी हिस्से को दो भागों में बांटा गया है। पहला हिस्सा मुख्यमंत्री के लघु कार्यालय जैसा है, जिसमें अखिलेश पांच-छह लोगों के साथ बैठक कर सकते हैं। दूसरे हिस्से में रसोई, शौचालय तथा बाथरूम इत्यादि बनाये गये हैं। बस में एक विशेष एलीवेटर बनाया गया है जिस पर चढ़कर मुख्यमंत्री जहां चाहें, जनता को सम्बोधित कर सकेंगे। बस में फोर-जी स्पीड वाले इंटरनेट की भी सुविधा है ताकि मुख्यमंत्री सोशल मीडिया से लगातार जुड़े रहें। इसके जरिये वह वीडियो काॅलिंग भी कर सकेंगे। इस रथ की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

यात्रा शुरू होने से पहले सपा कार्यकर्ताओं की आपस में भीड़ंत भी हुई थी लेकिन बाद में माहौल सामान्य हो गया। 

TAGS: उत्तर प्रदेश, विकास यात्रा, अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी
OUTLOOK 03 November, 2016
Advertisement