Advertisement
08 February 2022

त्रिपुरा में बीजेपी को बड़ा झटका, सुदीप रॉय और आशीष कुमार साहा कांग्रेस में शामिल, एक दिन पहले ही छोड़ी थी पार्टी

ट्विटर

त्रिपुरा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। एक दिन पहले यानी सोमवार को पार्टी व विधानसभा से इस्तीफा देने वाले भाजपा नेता सुदीप रॉय बर्मन अपने करीबी सहयोगी आशीष साहा के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली स्थिति राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

दरअसल, सुदीप रॉय बर्मन व आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा व भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दोनों इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

Advertisement

त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने सुदीप रॉय बर्मन व आशीष कुमार साहा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 33 हो गई है। जबकि, पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य में 36 सीटें जीती थीं।

बता दें कि पिछले दिनों भाजपा के बागी विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने त्रिपुरा सरकार पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में लोकतंत्र नहीं है और यहां लोगों का दम घुट रहा है। साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा था कि वह अपने लोगों से पूछने के बाद ही अपने भविष्य पर फैसला करेंगे। त्रिपुरा में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Tripura, Sudip Roy Barman, Ashish Kumar Saha, Congress
OUTLOOK 08 February, 2022
Advertisement