Advertisement
26 January 2021

बिहार: जदयू में बड़ा उथल-पुथल, क्या करना चाहते हैं नीतीश

PTI/ File Photo

सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (जेडीयू) ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने 41 संगठन जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा मनोनीत किये गए जिलाध्यक्षों की सूची प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने जारी कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव परिणामों में जिस तरह से जेडीयू को कम सीटों से संतोष करना पड़ा है। इसका सूची पर बड़ा प्रभाव दिख रहा है। पार्टी ने 27 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के हवाले अपनी कमान सौंपी है।

इनमें पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विधायक और पूर्व विधान पार्षद समेत कई वरीय नेताओं को पार्टी ने जिलों की कमान सौंपी है। 27 जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि जिन जिलों में विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा वहां पर नए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। 

इसमें पार्टी ने सामाजिक समीकरण और वोट बैंक का भी ख्याल रखा गया है। पार्टी ने अतिपिछड़ा-पिछड़ा वर्ग से 25 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। 2 महादलित, 5 कुर्मी, चार अल्पसंख्यक, तीन राजपूत, दो ब्राह्मण, 2 भूमिहार नेता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सबसे अधिक भागीदारी कुशवाहा समाज को जदयू ने जिलाध्यक्ष बनाने में दी है।   

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar, JDU
OUTLOOK 26 January, 2021
Advertisement