Advertisement
27 March 2019

ओडिशा में बीजद ने जारी की नौ उम्मीदवारों की लिस्ट, पुरी में पिनाकी मिश्रा-संबित पात्रा में मुकाबला

FILE PHOTO

ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट मे 9 उम्मीदवार उतारे गए हैं। ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से पिनाकी मिश्रा को टिकट दिया है। वो भाजपा के संबित पात्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। भुवनेश्वर से अनूप पटनायक को टिकट मिला है। इसके साथ ही बीजद ने ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

बीजद का रहा है दबदबा

भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी सीट पर कांग्रेस और बीजू जनता दल का प्रभुत्व रहा है। मौजूदा सांसद पिनाकी मिश्रा पहली बार 1996  में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन 1998 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजू जनता दल के ब्रज किशोर त्रिपाठी जीते। ब्रज किशोर त्रिपाठी बीजू जनता दल के टिकट पर 2004 तक लगातार चुनाव जीतते रहे।

Advertisement

2009 में भी इस सीट पर बीजू जनता दल ही चुनाव जीती, लेकिन इस बार बीजद ने टिकट कांग्रेस में रहे पिनाकी मिश्रा को दिया था। 2014 में देश भर में मोदी की हवा होने के बावजूद इस सीट पर बीजद और पिनाकी मिश्रा ने अपना दबदबा कायम रखा। इस लोकसभा सीट पर भाजपा कभी नहीं जीती।

राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। बीजद का यहां बीजेपी और कांग्रेस से सीधा मुकाबला है। 2014 में बीजू जनता दल ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था।

चार चरणों में होंगे चुनाव

ओडिशा में चार चरणों में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी संपंन्न होंगे। यहां 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें और लोकसभा की 21 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल ने 21 में से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, विधानसभा चुनाव में भी बीजेडी ने बहुमत हासिल किया था।

 यहां देखें लिस्ट,  कौन कहां से उम्मीदवार

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJD, releases, another, list, candidates, LokSabha, Pinaki Mishra, contest, Puri
OUTLOOK 27 March, 2019
Advertisement