Advertisement
06 April 2025

प्रधानमंत्री मोदी और दूसरे दिग्गज नेताओं की वजह से सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी भाजपा: फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेताओं के प्रयासों को दिया।

भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी। भाजपा के गठन के बाद 1984 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने केवल दो सीट जीती थीं।

 

Advertisement

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नागपुर में भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखे जाने के बाद फडणवीस ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे हमारे अपने घर का शिलान्यास हो रहा है।’’

 

फडणवीस ने कहा, ‘‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।’’ उन्होंने भाजपा के नए कार्यालय के लिए पांच लाख रुपये का योगदान दिया और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने का अनुरोध किया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, biggest political party, PM Narendra Modi, stalwart leaders, Devendra Fadnavis
OUTLOOK 06 April, 2025
Advertisement