Advertisement
23 July 2016

दलित अत्याचार मुद्दे पर गुजरात भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोला

केजरीवाल ने आज उना अत्याचार पीडि़तों से मुलाकात की। राज्य भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा, इस मुद्दे पर यह कहकर कि दलित अत्याचार मामले में भाजपा सरकार की मिलीभगत है, केजरीवाल ने पूर्ण रूप से अपनी समभुादारी में कमी को उजागर किया है। इस तरह के बर्बर कृत्य में कोई भी सरकार मिलीभगत के बारे में सोच नहीं सकती। अगर यह पैमाना लागू किया जाता है तो क्या दिल्ली में हो रहे सभी मामलों में उनकी सरकार की भी मिलीभगत है? उन्होंने कहा कि हमलोग कांग्रेस और केजरीवाल जैसे लोगों से गुजरात के सामाजिक ताने बाने को नहीं बिगाड़ने की अपील करते हैं।

TAGS: दलित, अत्याचार, केजरीवाल, गुजरात
OUTLOOK 23 July, 2016
Advertisement