Advertisement
07 November 2025

भाजपा नीतीश को दे रही धोखा, महागठबंधन बनाएगा सरकार: राजीव शुक्ला का आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धोखा दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि चुनाव के बाद विधायक ही मुख्यमंत्री तय करेंगे।

शुक्ला एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा, “पहले चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ने का साफ संकेत है कि जनता परिवर्तन चाहती है और सरकार बदलने के लिए वोट कर रही है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “हम जो कहते हैं, वह करते हैं। वादे के अनुसार, हर परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा ने 2014 में हर साल दो करोड़ सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन वह वादा कभी पूरा नहीं हुआ। आज महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा की हर बात केवल हवा में रहती है।”

Advertisement

राजीव शुक्ला ने साथ ही निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Nitish Kumar, Grand Alliance, form the government, Rajiv Shukla's allegation
OUTLOOK 07 November, 2025
Advertisement