Advertisement
17 December 2016

आडवाणी की पीड़ा का संज्ञान ले भाजपा : शिवसेना

google

आडवाणी को भारतीय राजनीति का भीष्म पितामह करार देते हुए शिवसेना ने कहा कि उन्होंने देश में संसदीय लोकतंत्र को लेकर एक सवालिया निशान खड़ा किया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में कहा गया है कि यह गौर किया जाना चाहिए कि आडवाणी कांग्रेस के नेता नहीं हैं। इस बात को ध्यान में रखा जाना चाहिए कि वह गैर-कांग्रेसी राजनीति के अगुवा रहे हैं।

मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद भवन में प्रवेश को याद करते हुए इसमें कहा गया है कि उन्होंने संसद की सीढ़ियों पर माथा टेका था और उनके आंसू भी छलक आए थे।

इसमें कहा गया है कि  लेकिन पिछले दो साल से संसदीय कार्यवाही के तमाशा के कारण संसद (इमारत) की आत्मा खो गयी है और यह आंसू बहा रही है। शिवसेना ने कहा है, संसद का मतलब लोगों की समस्या के मुद्दे पर गंभीर बहस करना होता है। लेकिन विपक्ष सवाल उठाता है और हंगामा करता है जबकि सरकार इन मुद्दों से दूर भागती है। यह आज की तस्वीर है।

Advertisement

मुखपत्र में कहा गया है, लोग  रुपये के लिए कतार में खडे हैं। हालांकि, करोड़ों गुलाबी ( 2000  रुपये के नए नोट) अमीर लोगों के घरों से बरामद किए जा रहे हैं।

TAGS: आडवाणी, शिवसेना, भाजपा, नोटबंदी
OUTLOOK 17 December, 2016
Advertisement