Advertisement
18 December 2019

भाजपा देश को नजरबंदी केंद्र में बदलना चाहती है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे: ममता बनर्जी

एनआरसी और नागरिकता कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। बुधवार को उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश को नजरबंदी केंद्र में बदलना चाहती है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

लगातार तीसरे दिन ममता बनर्जी ने विरोध मार्च निकाला। इससे पहले उन्होंने कहा कि हम बंगाल में एनआरसी  और संशोधित नागरिकता की अनुमति कभी नहीं देंगे। किसी को भी राज्य छोड़ने के लिए नहीं कहा जाएगा। हम सभी धर्मों, जातियों और पंथों के सह-अस्तित्व में विश्वास करते हैं। हम सभी इस देश के नागरिक हैं, कोई भी हमसे दूर नहीं हो सकता है।

'गृहमंत्री को अपना काम समझना चाहिए'

Advertisement

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को अपना काम समझना चाहिए, उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि देश न जले। उनका काम आग बुझाने का है लेकिन उन्होंने नागरिकता विरोधी कानून लागू किया। अमित शाह कहते हैं कि आधार कार्ड नागरिकता का सबूत नहीं है, तो फिर हर चीज से उसे लिंक क्यों किया जा रहा है। मैं केंद्रीय गृह मंत्री से अपील करूंगी कि वे देश की देखभाल करें और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करें।

खोल रखा है मोर्चा

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा कहती है 'सबका साथ सबका विकास' लेकिन असल में सभी का सर्वनाथ कर दिया। बता दें कि शुरुआत से ममता बनर्जी ने नागरिकता कानून के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। उन्होंने ने ऐलान किया है कि वह इस कानून को बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। अभी तक इस कानून के खिलाफ उन्होंने तीन से अधिक रैलियां की हैं और सभी से एकजुट होने की मांग की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, wants, turn, entire, country, into, detention, centre, will, not, happen, Mamata Banerjee.
OUTLOOK 18 December, 2019
Advertisement