Advertisement
29 May 2018

भाजपा का 2019 में सत्ता में नहीं आना तयः चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली में सत्ता की इच्छा नहीं रखते हैं। मेरा एकमात्र लक्ष्य अपना राज्य और यहां का हित है।

विजयवाड़ा में पार्टी के वार्षिक सम्मेलन महानाडु के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने उनके राज्य के हितों की अनदेखी की है। नायडू ने कहा कि एक बात तय है कि 2019 में भाजपा सत्ता में नहीं आने वाली है। लोग इसकी नीतियों से तंग आ गए हैं।

तेलुगु देशम प्रमुख ने कहा कि भाजपा के प्रति आंध्र प्रदेश के लोगों में काफी नाराजगी है। इसकी वजह से इस पार्टी को राज्य में एक सीट भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भाजपा को चुनौती देने के लिए एक समान विचारधारा वाली पार्टियां एकजुट हों। पिछले सप्ताह कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण के दौरान विपक्षी नेताओं का जुटना अच्छा संकेत है।

Advertisement

इससे पहले पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार की आलोचना करते हुए राज्यों के प्रति इसके रवैये को तानाशाही वाला बताया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि केद्र सरकार राज्यों की वित्तीय स्थिति को कमजोर कर रही है। इसकी वजह से राज्य सरकारों का मोदी सरकार से विश्वास खत्म हो रहा है। राज्य यह महसूस करने लगे हैं संघवाद की अवधारणा केवल कागजों पर है। प्रस्ताव में कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय पार्टियों की मौजूदगी को इनकी एकता प्रतीक बताया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chandrababu Naidu, tdp, bjp, power, center, mahanadu
OUTLOOK 29 May, 2018
Advertisement