Advertisement
21 August 2025

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गंभीर चोट आई हैं, वह घर से काम कर रही हैं: कपिल मिश्रा ने दी जानकारी

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गंभीर शारीरिक चोट आई है और हमले के बाद वह ‘‘घबरायी’’ हुई हैं, लेकिन अपने आवास से काम कर रही हैं। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला एक ‘‘सुनियोजित साजिश’’ के तहत ‘‘सुनियोजित तरीके’’ से अंजाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी एक ‘‘पेशेवर अपराधी’’ है जिसका गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।

मिश्रा ने बुधवार सुबह गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद, मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री को गंभीर शारीरिक चोटें आई हैं और उन्हें आराम की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बुधवार से अपने आवास से ही काम कर रही हैं।

मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है। उनकी शारीरिक चोटें गंभीर हैं और वह सदमे में हैं।’’

Advertisement

मंत्री ने दावा किया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और तस्करी सहित नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमला सुनियोजित तरीके से किया गया था। आरोपी ने उनके आवास की रेकी की थी और उसके फोन से मिले दो वीडियो इस बात को साबित करते हैं।’’

मुख्यमंत्री पर बुधवार को उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Chief Minister Rekha Gupta, Kapil Mishra
OUTLOOK 21 August, 2025
Advertisement