Advertisement
14 May 2023

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, पार्टी ने नियुक्त किए तीन पर्यवेक्षक

पीटीआई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पार्टी नेताओं- जितेंद्र सिंह एवं दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक सीएलपी की बैठक की निगरानी करेंगे।

के. सी. वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री सुशील कुमार शिंदे (पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र), श्री जितेंद्र सिंह (पार्टी महासचिव) और श्री दीपक बाबरिया (पूर्व महासचिव) को विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।’’

Advertisement

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक में भाजपा को अपने एकमात्र दक्षिणी गढ़ से एक आरामदायक बहुमत के साथ बेदखल कर शानदार वापसी की।

बहरहाल, आज कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक शाम को होगी, जहां विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया जाएगा। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और केपीसीसी अध्यक्ष डी के शिवकुमार दोनों ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: CLP meeting in Karnataka, Congress, appoints three observers
OUTLOOK 14 May, 2023
Advertisement