Advertisement
01 August 2023

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए चुनाव अभियान समिति और प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए चुनाव अभियान समिति और प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अपनी राज्य इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति और प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया।

चुनाव अभियान समिति की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे और प्रदेश चुनाव समिति का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति और प्रदेश चुनाव समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की।

Advertisement

विज्ञप्ति के मुताबिक, समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और विवेक तन्खा सहित कई अन्य नेताओं को भी जगह दी गई है।

कमलनाथ की अगुवाई वाली प्रदेश चुनाव समिति में दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह, भूरिया, पचौरी, अरुण यादव, जीतू पटवारी और कई अन्य नेता शामिल हैं।

कांग्रेस ने एक दिन पहले ही पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है।

TAGS: Congress, constitutes election panels, poll-bound Madhya Pradesh
OUTLOOK 01 August, 2023
Advertisement