Advertisement
30 April 2019

पंजाब-चंडीगढ़ के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक तय, राहुल-सोनिया के साथ उदित राज भी शामिल

File Photo

कांग्रेस ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 नेताओं की इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए उदित राज का नाम भी तय किया है। दिल्ली में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद नाराज उदित कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अहमद पटेल, पीसी चाको, कपिल सिब्बल, जनार्दन द्विवेदी, अशोक गहलोत, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नवजोत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा, नगमा समेत 40 बड़े नेताओं को रखा गया है।

कांग्रेस ने इस लिस्ट में बिहार के सुपौल से सांसद और पंजाब में जन्मीं रंजीत रंजन को भी जगह दी है। रंजीत, मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पत्नी हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में दिल्ली के कांग्रेस नेताओं को भी जगह दी गई है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली की उम्मीदवार शीला दीक्षित, सुभाष चोपड़ा, किरण वालिया, राजकुमार चौहान, हारून यूसुफ, कृष्णा तीरथ, शर्मिष्ठा मुखर्जी और रागिनी नायक को रखा गया है।

देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, जिनमें चार चरणों का मतदान जहां सोमवार 29 अप्रैल को संपन्न हो गया है। वहीं राजनीतिक दल अब 5वें चरण के मतदान प्रचार में जुट गए हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये नाम हैं शामिल

-    राहुल गांधी

-    सोनिया गांधी

-    प्रियंका गांधी वाड्रा

-    मनमोहन सिंह

-    आशा कुमारी

-    कैप्टन अमरिंदर सिंह

-    सुनील जाखर

-    गुलाम नबी आजाद

-    अहमद पटेल

-    केसी वेणुगोपाल

-    हरीश रावत

-    अंबिका सोनी

-    अशोक गहलोत

-    शीला दीक्षित

-    आनंद शर्मा

-    राज बब्बर

-    रंजीत रंजन

-    पवन कुमार बंसल

-    प्रताप बाजवा

-    शमसेर सिंह दुल्लो

-    तृप्त बाजवा

-    मनप्रीत सिंह बादल

-    नवजोत सिंह सिद्धु

-    विजय इंदर सिंगला

-    गुरप्रीत सिंह कंगर

-    चरणजीत सिंह चन्नी

-    अरुणा चौधरी

-    रजिया सुल्ताना

-    सुंदर शाम अरोड़ा

-    कुलजीत नागरा

-    गुरकिरत सिंह कोटली

-    उदित राज

-    जयवीर शेरगिल

बता दें कि 19 मई को पंजाब और चंडीगढ़ में चुनाव होना है और धीरे-धीरे समय कम हो रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

 

दिल्ली के लिए 40 स्टार प्रचारकों की जारी की गई थी सूची

 

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल हैं।

 

इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिमंदर सिंह, अहमद पटेल, शीला दीक्षित, कपिल सिब्बल, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपिंदर सिंह हुड्डा, शर्मिष्टा मुखर्जी और रागिनी नायक का नाम शामिल हैं। दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, releases list, star campaigners, Lok Sabha Elections 2019, May 19, Punjab & Chandigarh.
OUTLOOK 30 April, 2019
Advertisement