Advertisement
11 June 2025

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस का बड़ा ऐक्शन, जानें क्यों पार्टी से निकाला?

कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य लक्ष्मण सिंह को छह साल की अवधि के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई हैं।

पार्टी ने कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से छह वर्ष की अवधि के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।''

लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 25 अप्रैल को एक कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बिजनेसमैन पति रॉबर्ट वाड्रा पर तीखी टिप्पणी की थी। इसके पहले भी कई मौकों पर उन्होंने पार्टी पर सवाल उठाए थे।

Advertisement

लक्ष्मण सिंह ने कहा, ''रॉबर्ट वाड्रा जीजा जी, राहुल जी का...उसने क्या कहा...मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया. ये बचपना हमलोग कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं।''

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, Digvijay Singh's brother Laxman Singh, Expelled from the party
OUTLOOK 11 June, 2025
Advertisement