Advertisement
28 January 2023

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, कहा- 'मेरा सिर काटने की बात करने वाले क्या आतंकवादी नहीं'

ट्विटर/एएनआई

श्रीरामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल अभी थमा नहीं कि पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मण समाज के बाद संतों, महंत और धर्माचार्यों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर संत-महंत और धर्माचार्य मेरा सिर काटने की बात कर रहे हैं तो क्या वे आतंकवादी और कसाई नहीं।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा है कि 'अगर किसी और धर्म का कोई व्यक्ति किसी का सिर काटने या किसी की जीभ काटने की बात करता है तो उसे आतंकवादी करार दिया जाता है, अगर महंत मेरा सिर काटने और मेरी जीभ काटने की बात कर रहे हैं तो क्या वे आतंकवादी और कसाई नहीं हैं?

#WATCH अगर किसी और धर्म का व्यक्ति किसी की गर्दन काटने या जीभ काटने का बयान देता तो यही धर्मगुरु संत-महंत उसे आतंकवादी कह देते हैं, लेकिन आज ये लोग मेरे सिर काटने, जीभ काटने की बात कर रहे हैं तो क्या मैं इन्हें शैतान, जल्लाद, आतंकी न समझूं: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, लखनऊ pic.twitter.com/LbWRei27qd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2023

Advertisement

वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर पलटवार करते हुए कहा कि साधु-संत भगवान के भक्त हैं, वो उनके कहने से आतंकवादी-जल्लाद नहीं हो जाएंगे। जिसकी जो मानसिकता होती है वो वही साधुओं के प्रति व्यक्त करता है। उनकी मानसिकता जल्लाद, राक्षस, पिशाच की है, इसी भाव से वे बोल रहे हैं।

#WATCH साधु-संत भगवान के भक्त हैं, वो उनके कहने से आतंकवादी-जल्लाद नहीं हो जाएंगे। जिसकी जो मानसिकता होती है वो वही साधुओं के प्रति व्यक्त करता है। उनकी मानसिकता जल्लाद, राक्षस, पिशाच की है, इसी भाव से वे बोल रहे हैं: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, अयोध्या https://t.co/8NaxKNNele pic.twitter.com/Gdv3ZDiKGV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2023

बता दें कि इससे पहले बुधवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी। प्रदेश में हो रहे विरोध के सवाल पर स्वामी प्रसाद ने कहा था कि सिर्फ जाति विशेष के लोगों द्वारा ही उनका विरोध किया जा रहा है। पंडे, पुजारियों को अपने धंधे पर खतरा दिखाई दे रहा है।

उन्हें इस बात का आभास हो गया है कि मौर्य जी के आह्वान पर अगर दलित, पिछड़े एक हो गए तो यह मंदिर आना बंद कर देंगे, जिससे चढ़ावा और पेट पूजा बंद हो जाएगी। उनका धंधा ठप हो जाएगा। वही पागलों की तरह भौंकने का काम कर रहे हैं। वह वहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायबरेली पहुंचे थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Controversial statement, SP Leader Swami Prasad Maurya, terrorists, terrorists & butchers
OUTLOOK 28 January, 2023
Advertisement