Advertisement
18 November 2015

केजरीवाल कैबिनेट ने मंजूर किया जन लोकपाल बिल

गूगल

दिल्ली में नया जन लोकपाल कानून बनने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार शीतकालीन सत्र में जन लोकपाल बिल पेश करेगी। बुधवार को दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन था। पहले दिन की कार्यवाही बहुत हंगामेदार रही। सरकार और विपक्ष के बीच जमकर आरोपों की बौछार हुई। सत्र के पहले दिन सरकार ने कैबिनेट की बैठक कर जन लोकपाल बिल को मंजूरी दी। अब इसे सदन की स्वीकृति के लिए सदन में पेश किया जाएगा।

 

इस संबंध में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को जानकारी दी कि दिल्ली सरकार इसी सत्र में सदन में जन लोकपाल बिल पेश करेगी। सिसोदिया ने बताया कि यह फैसला कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया है। सिसोदिया ने जानकारी दी है कि इस जन लोकपाल के दायरे में मुख्यमंत्री का कार्यालय भी होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जन लोकपाल के साथ ही सिटीजन चार्टर भी पेश करेगी जिसमें काम की समय सीमा निर्धारित होगी।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली, आम आदमी पार्टी, जन लोकपाल बिल, कानून, विधानसभा, शीतकालीन सत्र, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया
OUTLOOK 18 November, 2015
Advertisement