Advertisement
15 September 2024

आदिवासियों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं का विकास करना केंद्र की प्राथमिकता: प्रधानमंत्री मोदी

आदिवासियों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं का विकास करना केंद्र की प्राथमिकता: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आदिवासियों, गरीबों, दलितों, महिलाओं और युवाओं का विकास करना केंद्र की प्राथमिकता है और उनके लाभ के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

मोदी ने कहा कि विकास के मामले में पीछे रहा झारखंड इन परियोजनाओं के शुरू होने से तेजी से प्रगति करेगा।

मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेन और कई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए टाटानगर में एकत्र लोगों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘झारखंड विकास में पिछड़ रहा था, लेकिन अब कई परियोजनाएं इसे प्रगति की ओर अग्रसर करेंगी। अब केंद्र की प्राथमिकता आदिवासियों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और दलितों का विकास करना है।’’

Advertisement

प्रधानमंत्री ने टाटानगर न पहुंच पाने के लिए लोगों से माफी मांगते हुए कहा, ‘‘मेरा हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण रांची से उड़ान नहीं भर सका।’’ उन्होंने कहा कि रेल और अन्य परियोजनाओं के जरिए पूर्वी क्षेत्र में उद्योग, पर्यटन, आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पहले उन्होंने यहां रविवार को डिजिटल माध्मय से झारखंड, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ के अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी टाटानगर स्टेशन पर मौजूद थे।

TAGS: Development of tribals, poor, youth, women, priority of the Centre, PM Narendra Modi
OUTLOOK 15 September, 2024
Advertisement