Advertisement
09 December 2024

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। शिवसेना विधायक उदय सामंत और अन्य द्वारा पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की कि सदन ने विश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

भाजपा-शिवसेना-राकांपा ‘महायुति’ गठबंधन के पास 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 230 सीटों का बहुमत है।

Advertisement

पांच दिसंबर को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित समारोह में फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Devendra Fadnavis-led government, wins trust vote, Maharashtra Assembly
OUTLOOK 09 December, 2024
Advertisement