Advertisement
27 February 2018

फारूक बोले, शांति के लिए भारत-पाक में बातचीत जरूरी

फारूक बोले, शांति के लिए भारत-पाक में बातचीत जरूरी

पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर के लगातार उल्लंघन के बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने घाटी में शांति के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत को जरूरी बताया है।


अबदुल्ला ने आज श्रीनगर में कहा कि दोनों देशों के बीच फायरिंग तब तक जारी रहेगी जब तक दोनों शांति के लिए नहीं सोचेंगे। जितनी जल्द वे इसके लिए सोचेंगे उतनी जल्द ही फायरिंग भी बंद हो जाएगी।

Advertisement

पाकिस्तानी सेना की ओर से आज भी एलओसी के निकट भीमबर गली और मनजकोटे सेक्टर में छोटे और ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग करने के अलावा मोर्टार भी दागे हैं। इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बले के दो जवान घायल हो गए हैं।

सेना के प्रवक्ता के अनुसार पुंछ जिले में भीमबर गली ने सुबह 8.50 पाकिस्तान की ओर से गोले दागे गए। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया। राजौरी के जिला कलेक्टर शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि जिले के मनजकोटे सेक्टर के तारकुंडी गली, लांबी बारी, खोरिनार, धार, पंजगरियां इलाके में आज सुबह से ही पाकिस्तान सेना की ओर से मोर्टार दागे जा रहे हैं। सीजफायर उल्लंघन की वजह से इलाके के स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

TAGS: Dialogue, India, Pakistan, essential, peace, Farooq, Abdullah
OUTLOOK 27 February, 2018
Advertisement