Advertisement
28 January 2024

छत्तीसगढ़: बघेल पर शिकंजा

रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में 508 करोड़ रुपये से ज्यादा के महादेव ऐप सट्टा के मामले में दाखिल पूरक आरोप-पत्र ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के एक खास खेमे के नेताओं की परेशानी बढ़ा दी है। जेल में बंद कथित कैश कूरियर असीम दास के बयान के हवाले से आरोप-पत्र में कथित तौर पर कहा गया है कि महादेव ऐप का पैसा पूर्व सरकार के एक बड़े नेता के लिए ही भेजा गया था। पूरक आरोप-पत्र में कथित रूप से बघेल का जिक्र है।

TAGS: ED, former chhattisgarh chief minister bhupesh baghel
OUTLOOK 28 January, 2024
Advertisement