Advertisement
19 November 2020

'ढाई दिन' के शिक्षा मंत्री बने मेवालाल चौधरी, भ्रष्टाचार पर विवाद के बाद नीतीश ने लिया इस्तीफा

फाइल फोटो

बिहार के नए शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को दोपहर  में उन्होंने पदभार ग्रहण किया लेकिन, कुछ हीं देर बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। 

प्रोफेसर नियुक्ति घोटाले मामले के आरोप में बढ़ते विवाद के बाद मेवालाल चौधरी को बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तलब किया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि वो इस्तीफा दे सकते हैं।

16 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया था। लेकिन, शिक्षा मंत्री बनते हीं उनके पुराने आरोप एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। जिसके बाद हर जगह नीतीश कुमार की फजीहत होने लगी। 

Advertisement

तेजस्वी यादव और विपक्ष लगातार मेवालाल चौधरी को लेकर सवाल उठा रहे थे। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तो बुधवार को ट्वीट कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उस समय तो आप मेवालाल को ढूंढ रहे थे और अब मिले तो मंत्री बना दिया।

बढ़ते विवाद के बाद आखिरकार नीतीश कुमार ने मेवालाल चौधरी का इस्तीफा ले हीं लिया। जेडीयू का कहना है कि मेवालाल का इस्तीफा लोकलाज की वजह से लिया गया है। आरोप साबित होने के बाद हीं किसी को सजा दी जा सकती है। लेकिन, यदि किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप है तो उस पर भी पार्टी बर्दाशत नहीं कर सकती है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Education Minister, Bihar, Mevalal Chaudhary, give resigns
OUTLOOK 19 November, 2020
Advertisement