Advertisement
10 August 2019

राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे मनमोहन सिंह, 13 अगस्त को भरेंगे नामांकन

File Photo

कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में  उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह 13 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है।इसी के साथ एक बार फिर मनमोहन सिंह का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय हो गया है।

डॉ. मनमोहन सिंह कुछ समय पहले राजस्थान विधानसभा में विधायकों के एक कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसके बाद से ही ये अटकलें शुरू हो गई थीं कि वह इस बार राजस्थान से ही राज्यसभा पहुंचेंगे।

मदन लाल सैनी के निधन के कारण राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट चुनाव होना है

Advertisement

बता दें कि राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष रहे मदन लाल सैनी के निधन के कारण राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर चुनाव 26 अगस्त को होगा और उसी दिन मतगणना के उपरांत परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। राजस्थान में कांग्रेस के बहुमत में होने से पार्टी के यह सीट जीतने की संभावना है।

मनमोह सिंह 1991 से 2019 तक राज्यसभा के सदस्य रहे

प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह असम से राज्यसभा सदस्य थे। वह करीब तीन दशक से इस उच्च सदन के सदस्य रहे हैं। वह 1991 से 2019 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 14 जून को खत्म हुआ। उसके बाद कांग्रेस के लिए कोई जगह खाली नहीं थी और सिंह को फिर से इसलिए नामित नहीं किया जा सका क्योंकि कांग्रेस असम में सत्ता में नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Former PM, senior Congress leader, Dr.Manmohan Singh, file nomination, Rajya Sabha, Rajasthan, 13 August
OUTLOOK 10 August, 2019
Advertisement