Advertisement
15 April 2025

गोवा के मुख्यमंत्री को महादयी नदी जल विवाद सुलझाने के लिए मोदी को पत्र लिखना चाहिए: कांग्रेस

गोवा में विपक्षी कांग्रेस ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर महादयी नदी जल बंटवारा विवाद को सुलझाने के लिए कर्नाटक के साथ संयुक्त बैठक आयोजित करने का अनुरोध करना चाहिए।

गोवा और उसकी सीमा से लगे राज्य कर्नाटक के बीच महादयी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद है। भाजपा शासित गोवा ने कांग्रेस शासित कर्नाटक पर आरोप लगाया है कि वह दो बांध बनाकर नदी के पानी का रुख मोड़ने की योजना बना रही है।

पणजी में पत्रकारों से एआईसीसी सचिव (गोवा, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली की सह-प्रभारी) अंजलि निंबालकर ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पहले ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस विवाद को सुलझाने के लिए राज्यों की संयुक्त बैठक बुलाने को कह चुके हैं।

Advertisement

निंबालकर ने कहा कि यह गोवा के मुख्यमंत्री का कर्तव्य है कि वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखें और उनसे इस विवाद को सुलझाने के लिए राज्यों और केंद्र की बैठक बुलाने का आग्रह करें।

   

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Goa CM, write to PM Modi, Mahadayi river water dispute, Congress
OUTLOOK 15 April, 2025
Advertisement