Advertisement
21 July 2019

गोवा में भाजपा के धोखा ने सहयोगी दलों के मन में अविश्वास का भाव पैदा कियाः सरदेसाई

गोवा में भाजपा के धोखा ने सहयोगी दलों के मन में अविश्वास का भाव पैदा कियाः सरदेसाई

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने कहा है कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा उन्हें और उनके साथियों को हटाकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगी दलों में अविश्वास की भावना पैदा कर दी है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन विधायकों को कैबिनेट से हटाया

सावंत ने गोवा सरकार में उप मुख्यमंत्री सरदेसाई और उनकी पार्टी के दो मंत्रियों को हटा दिया था ताकि भाजपा में शामिल हुए दस कांग्रेस विधायकों में से तीन को मंत्री बनाया जा सके। फतोरदा से विधायक विजय सरदेसाई ने कहा कि भाजपा की सफलता में योगदान दे वाले दलों को धोखा देने के इस कदम से एनडीए सहयोगियों में अविश्वास का भाव पैदा हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

Advertisement

एनडीए के सहयोगी दल इस कदम से सतर्क

सरदेसाई ने कहा कि शनिवार को वह दिल्ली में थे। एनडीए के सहयोगी दलों के तमाम नेताओं से बातचीत हुई। उनका कहना था कि गोवा में सहयोगी दल के साथ हुए व्यवहार को देखकर उन्हें सचेत रहने की आवश्यकता दिखाई दे रही है।

सावंत ने भाजपा के केद्रीय नेतृत्व को गुमराह किया

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रमोद सावंत ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह किया और गलत जानकारी दी। बाद में उन्होंने राज्य सरकार से फॉरवर्ड पार्टी के मंत्रियों को हटाने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व का बता दिया। उन्होंने कहा कि दिशाहीन सरकार का काम करने का यह नया तरीका है। सरकार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रीकर के विजन को बढ़ती है लेकिन वह उनकी विरासत को बर्बाद कर रही है।

TAGS: GFP, Goa, NDA, Vijai Sardesai, Pramod Sawant
OUTLOOK 21 July, 2019
Advertisement