Advertisement
01 October 2024

हरियाणा सरकार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पैरोल पर सशर्त विचार कर सकती: हरियाणा सीईओ

हरियाणा सरकार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल पर विचार कर सकती है, बशर्ते उसकी अर्जी में दिए गए तथ्य सही हों और वह चुनाव आदर्श आचार संहिता के संबंध में अन्य शर्तें पूरी करते हों। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

गुरमीत राम रहीम सिंह ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल देने की अर्जी दी है।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण डेरा प्रमुख की पैरोल अर्जी को चुनाव विभाग को भेजा गया था, जिसने जेल विभाग से चुनावों के दौरान दोषियों को पैरोल पर रिहा करने को उचित ठहराते के अनुरोध को लेकर ‘‘आकस्मिक और आवश्यक’’ कारणों को स्पष्ट करने को कहा था।

Advertisement

डेरा प्रमुख चाहता है कि पैरोल मिलने की स्थिति में उसे उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने की अनुमति दी जाए।

अदालत ने सिंह को 2017 में अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार का दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनाई थी। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए भी 2019 में दोषी ठहराया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryana government, consider, conditional parole, Dera Sacha Sauda chief, Haryana CEO
OUTLOOK 01 October, 2024
Advertisement