Advertisement
11 June 2024

हरियाणा की भाजपा सरकार अल्पमत में, उसे बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं: कांग्रेस

कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने एक बार फिर से कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अल्पमत में है और उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यदि अल्पमत सरकार इस्तीफा नहीं देती है तो राज्यपाल को उसे बर्खास्त कर देना चाहिए और नए चुनाव कराए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कहते रहे हैं कि सरकार अल्पमत में है क्योंकि उसके पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है। पिछले महीने तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया था। उन्हें सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। ’’

Advertisement

कांग्रेस ने पहले भी मांग की थी कि भाजपा सरकार को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए और अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो राज्यपाल को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि सरकार ने न केवल विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है, बल्कि जनता का विश्वास भी खो दिया है।

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के वर्तमान में 41 विधायक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryana's BJP government, minority, moral right, Congress
OUTLOOK 11 June, 2024
Advertisement