Advertisement
29 August 2015

पांच बच्चे हैं? शिवसेना देगी दो लाख रुपये

पांच बच्चे हैं? शिवसेना देगी दो लाख रुपये | गूगल

शिवसेना के जिला प्रमुख वीणू लवाणिया ने शुक्रवार को कहा कि हाल में जारी जनगणना के आंकड़ों में हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट की चिंता के कारण शिवसेना की जिला इकाई ने इनाम देने की योजना बनाई है।
उन्होंने बताया कि 2010 से 2015 के बीच जिन हिंदू परिवारों के पांच बच्चे हैं उन्हें दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। अभिभावकों को नगर पालिका से जारी जन्म प्रमाणपत्र दिखाना होगा। शिवसेना ने मुस्लिमों की जनसंख्या पर वृद्धि को लेकर भी चिंता जताई है और समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की है ताकि कई पत्नियों वाली व्यवस्था का अंत हो सके।

TAGS: शिवसेना, धार्मिक जनगणना, हिंदू, पांच बच्चे, इनाम, Sena, religious census, Hindus, five children, reward
OUTLOOK 29 August, 2015
Advertisement