Advertisement
02 September 2025

मैं लोगों की सेवा के लिए 30 गुना अधिक संकल्पित हूं: चंद्रबाबू नायडू

पहली बार मुख्यमंत्री बनने के 30 वर्ष पूरे होने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वह लोगों की सेवा के लिए अब 30 गुना अधिक संकल्पित हैं।

नायडू पहली बार एक सितंबर 1995 को अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। वह 1995 से 2004 तक लगातार मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद वह 2014 में फिर से मुख्यमंत्री बने और 2024 में एक बार फिर इस पद पर आए। इस तरह वह अब तक कुल चार बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

इस अवसर पर उन्होंने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘तीस साल बाद, मैं अपने लोगों की सेवा के लिए तीस गुना अधिक संकल्पित हूं। मैं माननीय राज्यपाल अब्दुल नजीर गारु, माननीय उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारु और सभी शुभकामनाएं देने वालों के प्रति दिल से आभार व्यक्त करता हूं।”

Advertisement

नायडू ने कहा, “मैं यह उपलब्धि अपने राज्य के लोगों को समर्पित करता हूं, जो इस पूरे सफर में मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चले। एक स्वर्णिम आंध्र प्रदेश के निर्माण में उनके जोश और उत्साह से मुझे लगातार प्रेरणा मिलती रही।’’

इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियों ने नायडू को शुभकामनाएं दीं।

TAGS: 30 times more determined, Chandrababu Naidu
OUTLOOK 02 September, 2025
Advertisement