Advertisement
25 May 2018

कुमारस्वामी बोले, भाजपा की धमकी की परवाह नहीं करता

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास का मत हासिल करने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह भाजपा की धमकी की परवाह नहीं करते। भाजपा ने किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर सदन का बहिष्कार किया था और इस मुद्दे पर 28 मई को राज्यव्यापी बंद की बात कही है।

कुमारस्वामी ने कहा कि असली काम अब शुरू होगा। मैंने कर्नाटक के लोगों से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और सरकार लोगों के विकास के लिए काम करेगी।

कुमारस्वामी ने कहा कि जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों के लिए काम करेगी। हम अपना अपना निजी हित पूरा करने के लिए यहां नहीं आए हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि न तो वे न ही देवेगौड़ा परिवार सत्ता के पीछे भागने वाला है। हमने अपने राजनीतिक जीवन का अधिकांश हिस्सा विपक्ष में बिताया है।

Advertisement

इससे पहले भाजपा  विधायकों  ने विश्वास मत से पहले सदन का बहिष्कार किया। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री किसानों का कर्जा माफ नहीं करते हैं तो वे 28 मई को राज्य में बंद का आह्वान करेंगे। सदन से बाहर आने के बाद भाजपा विधायक आर अशोक ने कहा कि उनकी पार्टी अब आक्रामक रुख अपनाएगी। हम सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा उठाएंगे।

TAGS: Kumaraswamy, Karnataka, chief minister, bjp, threat
OUTLOOK 25 May, 2018
Advertisement