Advertisement
19 August 2017

अखिलेश को एक और झटका, मुलायम के दो करीबी भाजपा में शामिल

FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने सा सिलसिला थम नहीं रहा है और इस कड़ी में आज पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी अशोक बाजपाई ने पार्टी छोड कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया।

बाजपाई ने पिछले लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रतियाशी और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा से चुनाव लड़ा था। मजे की बात है की बाजपाई ने राजनाथ के समक्ष ही भाजपा का दामन थामा। बाजपाई सात बार विधायक रहे चुके हैं। उनके साथ सपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष श्वेता सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

इसके पहले बाजपाई ने अपनी विधान परिषद् सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पिछले एक महीने के दौरान, सपा के कई बड़े नेताओं ने ना केवल पार्टी छोड़ी बल्कि अपनी विधान परिषद् की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

Advertisement

इनमे शामिल हैं, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, सरोजिनी अग्रवाल. इन सभी नेताओं ने, सपा छोड़ने के पीछे पार्टी में मुलायम के कथित अनादर का हवाला दिया था, और कहा था कि पार्टी में उनका दम घुट रहा था।

वर्तमान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नें कहा था कि जिन्हें पार्टी छोड़नी है वो छोड़ दें। इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के भी कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: akhilesh yadav, mulayam yadav, bjp, sp left
OUTLOOK 19 August, 2017
Advertisement