Advertisement
20 August 2019

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: एक पूर्व सीएम, दो पूर्व डिप्टी सीएम समेत 17 विधायकों को मिली मंत्रिमंडल में जगह

ANI

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद बी. एस. येदियुरप्पा के प्रस्तावित कैबिनेट मंत्रियों का आज यानी मंगलवार को शपथ ग्रहण शुरू हुआ। येदियुरप्पा के 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। उन्होंने 29 जुलाई को विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित किया था।

बीस दिनों तक एक सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ सरकार चलाने के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने 20 अगस्त को उसका विस्तार करने के लिए शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मंजूरी हासिल की। कैबिनेट में शामिल होने वालों की सूची में 15 विधायक और एक एमएलसी, कोटा श्रीनिवास पूजारी और एक अयोग्य सदस्य लक्ष्मण सावदी शामिल हैं। विधायकों में, पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, जिन्होंने 2012 और 2013 में सरकार का कार्यभाल संभाला था, उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री आर अशोक और केएस ईश्वरप्पा कटौती भी शामिल किए गए हैं। साथ ही, सीएन अश्वथ नारायण और गोविंद एम करजोल ने कर्नाटक के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

येदियुरप्पा ने चौथी बार राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ली सीएम पद की शपथ

Advertisement

येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को चौथी बार राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सीएम के रूप में शपथ ली। कांग्रेस-जेडीएस सरकार में पद को लेकर असंतोष के बाद सरकार गिर गई जिसके बाद येदियुरप्पा ने चौथी बार शपथ ली। राज्य में दोनों विपक्षी दलों कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) ने बार-बार राज्य सरकार पर कैबिनेट न होने पर निशाना साधते रहे। साथ ही कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पू्छा था कि क्या भाजपा का मतलब न्यूनतम सरकार से है?

माना जाता है कि मंत्रिमंडल के गठन में देरी इसलिए हुई क्योंकि भाजपा आला-कमान संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों को लागू करने में व्यस्त था, उत्तरी और तटीय कर्नाटक में विनाशकारी बाढ़ का जायजा ले रहा था।

सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने की अनुमति मिली

विपक्ष और कैबिनेट गठन पर दबाव के बीच, येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा था कि वह अगले सप्ताह दिल्ली की यात्रा के दौरान केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस पर चर्चा करेंगे। येदियुरप्पा को आखिरकार सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने की अनुमति मिल गई। सीएम ने सोमवार को कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल (मंगलवार) सुबह 10:30 से 11:30 के बीच होगा। मैंने पहले ही राज्यपाल को इस संबंध में पत्र लिखा है। मैंने मुख्य सचिव से सारी व्यवस्था करने को कहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Karnataka CM, B S Yediyurappa, Expands, Cabinet, Inducts, 17 MLAs, As Ministers
OUTLOOK 20 August, 2019
Advertisement