Advertisement
17 February 2018

PNB घोटालाः केजरीवाल का तंज- पहले कांग्रेस कमाती थी, अब भाजपा

File Photo

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि दोनों केवल एक दूसरे पर आरोप लगाने का काम करती हैं 

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, 'पीएनबी घोटाला 2011 में चालू हुआ था, आज तक चल रहा है। भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है और कांग्रेस भाजपा पर लेकिन कांग्रेस के समय के सारे घोटाले आज भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस कमाती थी, अब उन्हीं घोटालों से भाजपा कमाती है। इसीलिए आज तक भाजपा ने घोटाले में एक भी कांग्रेसवाले को जेल नहीं भेजा।

 बता दें कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर पीएनबी से 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले का आरोप है। आरोप है कि अरबपति आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी व उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने पंजाब नैशनल बैंक द्वारा जारी 150 गारंटी पत्रों के जरिये  फर्जी लेनदेन किए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: kejriwal, PNB, Scam, BJP, congress, केजरीवाल, पीएनबी, घोटाला, भाजपा, कांग्रेस
OUTLOOK 17 February, 2018
Advertisement