Advertisement
29 February 2016

पंजाब दौरे पर गए अरविंद केजरीवाल की कार पर लुधियाना में हमला

twitter/AAP

पंजाब के दौरे पर गए केजरीवाल की कार पर जालंधर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने हमला किया जो कथित तौर पर अकाली दल से संबद्ध बताए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हमला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की कार को लोहे की छड़ों और पत्थरों से निशाना बनाया गया और पुलिस खड़ी देखती रही। वहीं पुलिस ने बताया कि वह कार्यकर्ता अकाली दल एवं दंगा पीड़ित एसोसिएशन से संबद्ध थे। वे केजरीवाल के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे थे, जो यहां एक पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

 

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी के कारण पुलिस ने केजरीवाल को पीछे के रास्ते से निकालने का निर्णय किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों को इसकी भनक लग गई और वे बैंक्वेट हॉल के पीछे की तरफ पहुंच गए एवं पथराव कर दिया। इससे केजरीवाल की इनोवा का सामने का कांच टूट गया। केजरीवाल ने तुरंत इसके खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरचरन सिंह बरार के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने उनसे कहा कि जो भी घटित हुआ है वह उचित नहीं है। इसके बाद केजरीवाल अपनी कार से रवाना हो गए। बाद में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मेरी कार पर लुधियाना में लाठियों और पत्थरों से हमला हुआ। सामने का कांच टूट गया। क्या बादल और कांग्रेस घबरा गए हैं? लेकिन वह मेरे मनोबल को नहीं तोड़ सकते। केजरीवाल पांच दिवसीय पंजाब यात्रा पर हैं। सोमवार को उनकी यात्रा का अंतिम दिन है।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली, मुख्यमंत्री, आम आदमी पार्टी, संयोजक, अरविंद केजरीवाल, पंजाब, जालंधर, प्रदर्शकारी, हमला, पथराव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), हरचरन सिंह बरार, शिरोमणी अकाली दल, कांग्रेस
OUTLOOK 29 February, 2016
Advertisement