Advertisement
01 December 2023

केरल के राज्यपाल का एस बिजॉय नंदन को कन्नूर विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाने का निर्णय

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को प्रोफेसर एस बिजॉय नंदन को कन्नूर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रमुख पद पर गोपीनाथ रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति को रद्द किए जाने के बाद आया है।

नंदन वर्तमान में कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) में समुद्री जीव विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।

राजभवन के एक सूत्र ने कहा, ‘सीयूएसएटी समुद्री जीवविज्ञान के प्रोफेसर बिजॉय नंदन को कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त किया जाना है। आदेश की प्रतीक्षा है।’  राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

Advertisement

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में रवींद्रन की पुनर्नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

अदालत ने रवींद्रन को नए सिरे से कार्यकाल की सुविधा प्रदान करने में ‘अनुचित हस्तक्षेप’ को लेकर केरल सरकार की कड़ी आलोचना की। न्यायालय ने राज्यपाल की भी यह कहते हुए निंदा की कि उन्होंने स्वतंत्र रूप से अपने दिमाग का उपयोग नहीं किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kerala Governor's decision, New Vice Chancellor, Kannur University., appoint S. Bijoy Nandan
OUTLOOK 01 December, 2023
Advertisement