Advertisement
19 January 2017

उत्तर प्रदेश चुनाव में लालू अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे

google

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रघुनाथ झा के फिर से राजद में शामिल होने के अवसर पर लालू ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भगवाधारी पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।

राजद प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव केवल एक राज्य का चुनाव नहीं बल्कि पूरे देश का है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार सुनिश्चित करने के बाद हम 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भगवाधारी पार्टी को उखाड़ फेंकेंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी शक्ति की जीत के लिए संयुक्त रूप से काम करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री :जदयू के राष्टीय अध्यक्ष: नीतीश कुमार से बात करेंगे।

Advertisement

लालू ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी के विरोध में राजद द्वारा पटना में शीघ्र ही आयोजित की जाने वाली रैली में वे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और वामदलों के नेताओं को बुलाएंगे।

उन्होंने नोटबंदी के कारण लोगों को अभी भी हो रही कठिनाईयों का जिक्र करते हुए कहा कि गैर संगठित क्षेत्र के 40 हजार से अधिक मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। भाषा

TAGS: लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, यूपी, चुनाव, up, election, lalu yadav, mulayam singh yadav
OUTLOOK 19 January, 2017
Advertisement