Advertisement
10 March 2018

त्रिपुरा में हुई हिंसा के खिलाफ लेफ्ट फ्रंट ने चरिलाम से हटाया प्रत्याशी

लेफ्ट फ्रंट ने त्रिपुरा में भाजपा की जीत के बाद हुई हिंसा के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। फ्रंट ने चरिलाम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी को हटाने की घोषणा की है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रवक्ता गौतम दास ने इसकी जानकारी दी।


इस सीट 12 मार्च को चुनाव होना है। यहां माकपा प्रत्याशी रमेंद्र नारायण देबबर्मा के निधन के कारण चुनाव टाल दिया गया था। शुक्रवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले भाजपा नेता जिश्नु देव बर्मन यहां से पार्टी के उम्मीदवार हैं।

Advertisement

इससे पहले लेफ्ट फ्रंट के नेताओं ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीराम तारणिकांत से मुलाकात कर हिंसा की वजह से चरिलाम में चुनाव टालने की मांग की थी। लेफ्ट फ्रंट के संयोजक बिजान धर ने आरोप लगाया था कि यहां भाजपा और उसकी सहयोगी आइपीएफटी हिंसा में लगे हैं।

TAGS: Left, Front, withdraws, candidate, Charilam, Tripura, bjp
OUTLOOK 10 March, 2018
Advertisement